Bokaro: ईएसएल स्टील लिमिटेड ने तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से नए तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र का उद्देश्य प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को औद्योगिक उपकरणों एवं प्रक्रियाओं की बेहतर समझ प्रदान करना है।

रवीश शर्मा और प्रभात कुमार की मौजूदगी में उद्घाटन
केंद्र का उद्घाटन ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एवं होल टाइम डायरेक्टर रवीश शर्मा तथा सीआईआई झारखंड के निदेशक एवं स्टेट हेड प्रभात कुमार की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
तकनीकी मॉडलों से सीखने का मिलेगा अवसर
नवनिर्मित केंद्र को इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। यहां टूल्स एवं फास्टनर्स, इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स, इंडस्ट्रियल वाल्व, लिफ्टिंग टूल्स, वेल्डिंग एवं गैस कटिंग, न्यूमैटिक और हाइड्रोलिक सिस्टम सहित सेफ्टी से जुड़े वर्किंग मॉडल लगाए गए हैं।

तकनीकी दक्षता और सुरक्षा पर जोर
केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षुओं को उपकरणों और औद्योगिक प्रक्रियाओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इससे तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
भविष्य के लिए तैयार होगा कुशल कार्यबल
रवीश शर्मा ने कहा कि तकनीकी दक्षता लगातार सीखने और व्यावहारिक अनुभव से विकसित होती है। यह केंद्र कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को अपने कौशल को बेहतर बनाने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और सुरक्षा में निवेश से अधिक सक्षम और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल तैयार होगा।
