Bokaro: ESL स्टील लिमिटेड की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित #RunForZeroHunger वॉकथॉन में 500 से अधिक कर्मचारियों, उनके परिजनों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वेदांता ग्रुप की इस पहल का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

हर किलोमीटर के साथ भोजन उपलब्ध कराने की पहल
अभियान के तहत प्रतिभागियों द्वारा तय की गई प्रत्येक किलोमीटर की दूरी के बदले एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह भोजन नंद घर और पशु देखभाल से जुड़ी पहलों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
CEO रविश शर्मा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
कार्यक्रम की शुरुआत ESL स्टील लिमिटेड के CEO एवं होल टाइम डायरेक्टर रविश शर्मा के संबोधन से हुई। इस अवसर पर ASP वेदांत शंकर और सियालजोरी थाना प्रभारी रंजीत यादव भी उपस्थित रहे। रविश शर्मा ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल फिटनेस का आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास है।

युवाओं ने भी दिखाया उत्साह
वॉकथॉन में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने भाग लिया। CHRO श्यामली मिंज, CFO प्रह्लाद रावत और हेड-PR एवं स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट संजय कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
सुरक्षा विभाग के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में विजयी स्थान हासिल किए। वहीं, ESL कर्मचारी प्रकाश कुमार सिंह के 15 वर्षीय बेटे ओम सिंह ने चौथा और कर्मचारी पन्ना चौरसिया के बेटे रूपेश चौरसिया ने छठा स्थान प्राप्त किया।
लाल बहादुर शास्त्री चौक पर हुआ समापन
वॉकथॉन का समापन लाल बहादुर शास्त्री चौक पर हुआ, जहां प्रतिभागियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। इस पहल के जरिए संदेश दिया गया कि फिटनेस के लिए उठाया गया हर कदम जरूरतमंदों की मदद का माध्यम बन सकता है।
