Bokaro: अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में CISF की CCL करगली इकाई ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाकर कुल 6.48 टन अवैध कोयला बरामद किया।
तारमी माइंस से लेकर कारो क्षेत्र तक कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, CCL के ढोरी एरिया अंतर्गत तारमी कोल माइंस के नजदीक से लगभग 2.870 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। वहीं, दीन दयाल चौक के पास से करीब 1.610 टन कोयला जब्त किया गया। इसके अलावा, CCL के बीएंडके एरिया में कारो एक्सकेवेशन के पीछे स्थित जंगल से लगभग दो टन अवैध कोयला बरामद हुआ।

MMDR अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई
बरामद कोयले को नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए CCL प्रबंधन को सौंप दिया गया। CISF ने अवैध कोयला कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने और कोयला खदानों व खनिज संसाधनों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

छापेमारी अभियान में कई अधिकारी और जवान शामिल
इस अभियान में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, डी.के. पांडेय, के.वी. श्रीधर, इंस्पेक्टर बी.डी. गुप्ता, आर.के. सरोज, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आसूचनाकर्मी, CISF QRT टीम और अन्य जवान शामिल थे। CISF के अनुसार, अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
