Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में सामान्य स्थिति बनाए रखने और आवागमन व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने संयंत्र के विभिन्न गेटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन की स्थिति का जायजा लिया।


कर्मियों और श्रमिकों का आवागमन सामान्य
निरीक्षण के दौरान संयंत्र के विभिन्न गेटों पर स्थिति सामान्य और व्यवस्थित पाई गई। अधिकारियों ने पाया कि संयंत्र में कर्मियों, अधिकारियों, संविदा श्रमिकों और अन्य लोगों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है। निरीक्षण का उद्देश्य संयंत्र क्षेत्र में सामान्य गतिविधियों और व्यवस्था को बनाए रखना था।
टू टैंक गार्डन का भी किया भ्रमण
विभिन्न गेटों के निरीक्षण के बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने टू टैंक गार्डन का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने मौके की स्थिति का जायजा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर
जिला प्रशासन संयंत्र क्षेत्र में सामान्य स्थिति बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और आवागमन सुचारु सुनिश्चित करने के लिए लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।
