Hindi News

Bokaro: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1.59 लाख केस का हुआ निष्पादन


Bokaro: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार को वर्ष 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन न्याय सदन, बोकारो एवं जिले के सभी 09 प्रखंडो में किया गया।

Click here to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

इस का उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो पवन कुमार के द्वारा न्याय सदन बोकारो में पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो पूज्य प्रकाश, प्रधान न्यायाधीश, श्रम न्यायालय अनुज कुमार, अपर समाहर्ता मो० मुमताज अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिग चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिकि, दीवानी, श्रम, उत्पाद, वन विभाग, मोटरयान के अलावा सभी आपराधिक सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर उसके निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में नौ (09) एवं अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में चार (04) बेंचो का गठन किया गया। साथ ही, विधिक सशक्तिकरण शिविर का बोकारो एवं तेनुघाट के सभी प्रखंड कार्यालय में आयोजित किया गया।

न्याय सदन में अबुआ आवास योजना, सिंचाई कुप योजना, पशुधन विकास योजना, कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपति का वितरण किया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,59,345 वादों को निष्पादन हेतु रखा गया जिसमें से कुल 1,54,549 वादों का निष्पादन हुआ जिसमें कुल समझौता राशि-20,57,33,162 (बीस करोड़ सत्तावन लाख तैंतीस हजार एक सौ बासठ) हुआ। वहीं, सशक्तिकरण शिविर में लाभुकों की संख्या 4,00,312 एवं परिसंपति वितरण की कुल राशि-2,70,76,50,808 (दो अरब सत्तर करोड. छिहत्तर लाख पचास हजार आठ सौ आठ) रहा।

इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय बोकारो राजीव रंजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बोकारो योगेश कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बोकारो दिव्या मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बोकारो लुसी सोसेन तिग्गा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो नीभा रंजना लकड़ा, अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, एंव अधिवक्तागण, सरकारी विभागों, बैंक एवं बीमा कंपनी के अधिकारीगण कर्मचारीगण, मीडिया कर्मीगण, पी०एल०वी० गण, एवं बड़ी संख्या में मुकदमों के पक्षकार, लाभुक आदि उपस्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की सचिव सुश्री नीभा रंजना लकड़ा ने दी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!