Hindi News Politics

बोकारो: नयामोड़ में चमका AAP का झंडा, कार्यकर्ताओं ने मनाई पंजाब की जीत की ख़ुशी


Bokaro: पंजाब जीत का उत्सव स्थानीय बिरसा चौक (नया मोड़) के पास आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। रंग गुलाल के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला।

इस मौके पर अपनी बात रखते हुए प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत के बाद राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। यह जीत दिल्ली मॉडल के सुशासन की जीत है। प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे ने कहा कि झारखंड में भी आम आदमी पार्टी 2024 में पंजाब की तरह ही प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

आम आदमी पार्टी का संगठन पूरे बोकारो जिला में हर पंचायत तक पहुंचाया जाएगा। आने वाला समय हमारा होगा। आम आदमी पार्टी की यह जीत राजनीति में बदलाव की जीत है। साथ ही राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव होने का यह संकेत है। बोकारो जिला सह प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जो रफ्तार है यह दूसरी सभी पार्टियों से बिल्कुल अलग है सबसे तेज है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से दीपक गुप्ता, उत्तम सिंह चौधरी, विनोद दुबे, अरविंद विकास, विनोद उपाध्याय, सतीश गुप्ता, अशोक कुमार, विनेश्वर कुमार, संदीप महतो, शादाबउद्दीन शेख, श्री भगवान सिंह कुशवाह रितेश कुमार, राहुल कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, सितेश झा, मिथिलेश झा, अरुण किशोर, अजीत कुमार, मनोज कुमार, गुलाब चंद्र प्रजापति, खुर्शीद आलम आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!