Hindi News Politics

बोकारो में शानदार तरीके से मनाई गई भाजपा की जीत की ख़ुशी, भाजपाइयों ने कहा ‘कांग्रेस का सूपड़ा साफ’


Bokaro: यूपी ,मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा बोकारो जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा जीत की जश्न मनाया। धनबाद संसद पशुपतिनाथ सिंह व बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालयो में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की हुई जीत की होली और दिवाली साथ मनाई। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को रँग अबीर गुलाल मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। खूब पटाके भी छोड़े। Video:

भाजपाइयों ने कहा की यूपी सहित तीन राज्यो की जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं मैं खुशी की लहर हैं। 1985 कि बाद यूपी मैं लगातार दूसरी बार सीएम बनेंगे योगी आदित्यनाथ। कोरोना जैसे महामारी मैं भी कुशल नेतृत्व से यूपी की जनताओं को हर सुविधा उपलब्ध करवाया। वैक्सीनशन, अनाज वितरण, रोजगार की गारंटी दी। यूपी की जनता की जीत।मोदी योगी के कुशल नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत । बोकारो जिले से भी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश प्रवास कर इस जीत पर आना अहम भूमिका निभाई।

पांच राज्यो की स्थिती से साफ साबित हो गया कि अब देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। धीरे धीरे सभी राज्यों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा। चारो राज्यो मैं कुशल नेतृत्व को जनता ने फिर से स्वीकार किया।

इस अवसर पर बोकारो जिला भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर और रंग गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया। जिसमें मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष भरत यादव ,जिला उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, ,अशोक कुमार वर्मा,वीर भद्र प्रसाद सिंह,विद्या सागर सिंह , राकेश कुमार मधु,राजीव कंठ ,मिरिगेंद्र प्रताप सिंह ,गोल्डी सिंह ,शंकर रजक,रवि शंकर ,द्वारिका नाथ सिंह मुन्ना, अनिल सिंह ,ऋतु रानी सिंह,बबिता देवी ,संजू देवी ,इंद्र कुमार झा ,राजा कुमार ,सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी विद्या सागर सिंह और संजय त्यागी ने दी ।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!