Politics

चंदनकियारी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे, कार्यकर्ता संकल्प लें: उमाकांत रजक, AJSU-P


Chandankyari: आजसू पार्टी  के पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने चंदनकियारी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एक घुन की तरह चंदनकियारी को चाट रहा है। कार्यकर्ता चंदनकियारी से भ्रष्टाचार को भगाने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि चंदनकियारी में उद्योग धंधे जहां बहुत कम है, खेती कम वर्षा का भेंट चढ़ जा रहा है। ऐसे में जो थोड़ी बहुत कमाई लोग करते हैं, वह रकम सरकारी कार्यालयों में रिश्वत में चला जा रहा है। इसे कार्यकर्ता संघर्ष के बल पर रोकेंगे।

रजक ने कहा कि एक इंसान की जरूरत रोटी कपड़ा और मकान है। ये मानवीय अधिकार भ्रष्टाचार निगल नहीं जाए। इसकी जिम्मेदारी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की बनती है। यह बखूबी आजसू पार्टी को एहसास है। क्योंकि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने ठाना है, झारखंड को समृद्ध बनाना है।

अध्यक्षता शफीक अंसारी ने किया। मौके पर भोलानाथ गोप, अरुण कुमार सिंहदेव, जब्बार अंसारी, मनोज कुमार महतो, सुमित कुमार महतो, भोलानाथ शर्मा, शिवु सहिस,दुर्गा प्रसाद महतो,जयदेव महतो, अशोक सिंहदेव, इमामदी अंसारी,विकास दास, दिनेश महतो, नरेश महतो उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!