Crime Hindi News

तलाकशुदा महिला से लव मैरिज कर एक साल बाद जब लौटा लड़का, घरवालों ने किया ससुराल पर हमला, एक की मौत


Bokaro: तलाकशुदा महिला से शादी करना लड़के के परिवारवालों को रास नहीं आया। जब एक साल बाद लड़का लौटा तो घरवाले उसके ससुराल पहुँचकर लड़की के घरवालों की जमकर पिटाई की। इस घटना में लड़के के ससुर की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हुए है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना हरला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पेशे से इंजीनियर मनोज कपरदार ने हरला थाना क्षेत्र के रजवार मोहल्ला के रहने वाले तलाकशुदा पूनम से लव मैरिज परिवार वालों के खिलाफ जाकर की थी। उसके बाद वह दिल्ली चला गया था और कल ही वहां से एक साल बाद अपने ससुराल लौटा था। Video: 

बताया जा रहा है कि ससुराल लौटने के बाद सेक्टर 9 में रह रहे अपने बड़े भाई गौरी शंकर से मिलने के लिए गया। उसके बाद वह मिलकर अपने ससुराल लौट आया। रात करीब 11:30 बजे गौरी शंकर अपने छोटे भाई और बहन के साथ भाई के ससुराल पहुंचा और दरवाजा खुलवा कर पहले भाई की पिटाई की। उसके बाद बीच-बचाव करने आए भाई के ससुर अर्जुन रजवार और प्रह्लाद रजवार को कुल्हाड़ी तलवार और रोड से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके से चले गए।

परिवार वालों ने घायल अवस्था में तीनों लोगों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अर्जुन रजवार की मौत हो गई। जबकि मनोज और प्रह्लाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को अर्जुन अपनी छोटी बेटी सोनम की शादी ठीक करने वाले थे। शादी फाइनल होते ही अर्जुन के दामाद मनोज मंगलवार की शाम दिल्ली अपने काम पर चले जाते। मनोज ने मंगलवार की शाम का टिकट भी ले रखा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

हमले में मारे गए अर्जुन की छोटी बेटी और वारदात की प्रत्यक्षदर्शी सोनम ने बताया है कि दिन में उसके जीजा मनोज अपने भाइयों से मिलने गए थे। जीजा मनोज उनकी बहन पूनम से प्रेम विवाह किए थे। इसी से उनके घर वाले नाराज रहते थे। वह अपने भाइयों को मनाने सोमवार को सेक्टर नौ स्थित उनके घर गए थे। देर शाम जीजा मनोज के छोटे भाई राहुल ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया।

वह दरवाजा खेली तो जीजा के छोटे भाई राहुल, बड़े भाई गौरीशंकर अपनी बड़ी बहन व एक अन्य महिला के अलावा और लोगों के साथ खड़े थे। उसके दरवाजे पर दो महिलाओं के अलावा पांच युवक थे। वह अपने जीजा मनोज को यह कहते हुए बुलाई कि उनके भाई व बहन घर के बाहर आए हुए हैं। जीजा मनोज यह सुनकर तुरंत बाहर आए। इसके बाद सभी ने उनके जीजा मनोज को बुरी तरह से मारकर जख्मी कर दिया। सोनम ने बताया कि उसके पापा दामाद को पिटता देखकर बचाने आए तो सभी लोग जीजा को छोड़कर पापा को मारने लगे। पापा व जीजा को बचाने के लिए छोटा भाई प्रहलाद गया तो सभी ने उसे भी मारकर घायल कर दिया।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!