Hindi News

सात साल की कड़ी मेहनत के बाद बोकारो की यह लड़की मुंबई में बनी एक्ट्रेस, खूब हो रही पॉपुलर


Bokaro: बोकारो के बच्चे सिर्फ आईआईटी, मेडिकल और शिक्षा के दूसरे क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि एक्टिंग और मॉडलिंग में भी कमाल कर रहे है। बोकारो में पले-बढ़े इन्ही लोगो में से एक नाम है, कावेरी प्रियम, जो मुंबई के छोटे परदे में अपनी शानदार एक्टिंग के चलते पॉपुलर हो रही है। 26 -साल की कावेरी प्रियम बतौर अभिनेत्री मुंबई में काफी डिमांड में है। उन्हें टीवी सीरियल के साथ-साथ वेब सीरीज और बढ़े परदे के काफी ऑफर मिल रहे है। उनकी फैन फोलोइंग बढ़ती जा रही है।

कावेरी प्रियम ने बोकारो के संत सवियर्स स्कूल से अपनी क्लास 12 तक की शिक्षा पूरी की है। उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से किया है। प्रियम के परिवार में माता-पिता और एक भाई है। माध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली प्रियम का बचपन बोकारो में बीता है जिसे वह मुंबई में मिस करती है। बोकारो से मुंबई पहुंचकर अभिनेत्री बनने का सफर प्रियम के लिए आसान नहीं था। बोकारो की इस लड़की ने अकेले मुंबई में रह कर हर परेशानी झेलते हुए अपनी मेहनत से आज यह मुकाम हासिल किया है।

‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे प्रचलित टेलीविज़न सीरियल में समानांतर मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री कावेरी प्रियम सात साल पहले मुंबई पहुंची थी। मुंबई के पहले वह दिल्ली में पढ़ाई करने गई थी। वहां उन्होंने अभिनय करने की ठानी और मुंबई चली गई। मुंबई में अकेली लड़की के रूप में जीवन संघर्षों से भरा था। उन्होंने 100 – 200 ऑडिशन दिया जिसमे अधिकांश में उन्हें अस्वीकार कर दिया गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कोशिश जारी रखी। इसी बीच छोटी विज्ञापन कंपनियों में कुछ काम मिला और उन्होंने व्यावसायिक ब्रांडों के लिए विज्ञापन फोटोशूट किया।

साथ ही कावेरी प्रियम को नागिन 2 में काम करने का सुनहरा मौका मिला। यह काफी मशहूर सीरियल था। उसमे उन्होंने एक छोटी भूमिका निभाई, लेकिन उस छोटी भूमिका का प्रभाव महत्वपूर्ण था। क्योंकि उस सीरियल की तरफ से उन्हें “परदेस में है मेरा दिल” में काम करने का एक और मौका मिला। 2018 में “तिशनगी” नाम से भी उनकी एक फिल्म रिलीज़ हुई थी। यह एक बॉलीवुड फिल्म थी जिसमें उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वह “पांच पेटी” और “ओनली यू” जैसी लघु फिल्मों में दिखाई दी हैं।

कावेरी प्रियम का इंस्टाग्राम -> https://www.instagram.com/p/BxmhkJ-HK4r/?utm_source=ig_web_copy_link

अंत में, प्रियम को ‘बिट्टी बिजनेसवाली’ सीरियल में एक भूमिका मिली। उसके बाद उन्हें ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में समान्तर लीड रोल करने का मौका मिला जो काफी चर्चित रहा। ‘ये रिश्ते है प्यार के’ में प्रसिद्धि और प्रशंसा मिलने के बाद कावेरी प्रियम को पीछे मुड़ कर देखने की जरुरत नहीं पड़ी और वह आगे बढ़ती चली गई। उन्हें अपने अभिनय के लिए लायन गोल्ड अवार्ड मिला। धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियों को चढ़ते हुए मुंबई के छोटे परदे पर अपनी धमक बनाने में प्रियम कामयाब रही। आज उनके पास ऑफर्स की कमी नहीं है।

एक अंग्रेजी अख़बार को दिए अपने इंटरव्यू में कावेरी प्रियम कहती हैं, “बोकारो में जीवन पढ़ाई और को-केरीकूलर एक्टिविटीज में भाग लेने तक सिमित था। मेरे माता-पिता ने हर समय मेरा सपोर्ट किया, लेकिन वह चाहते थे कि मैं अपनी शिक्षा पूरी करूं। बोकारो में इंजीनियरिंग या मेडिकल में प्रवेश पाना एक आदर्श की बात है। बोकारो में कोई भी अभिनय में करियर बनाने के बारे में नहीं सोचता है। पर मैंने ठान लिया था की मैं अभिनय में ही अपना करियर बनाऊंगी और उसके लिए मैंने हर संभव प्रयास किया”।

प्रियम अभी पूरी तरह से अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने में फोकस की हुई है। कोरोना महामारी प्रियम के लिए भी कठिन रही। लेकिन उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिलते रहे। बता दें, कावेरी प्रियम कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रही हैं क्योंकि उन्होंने अपनी एक्टिंग से बच्चों और बड़ों का दिल जीत लिया है। कावेरी प्रियम इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं; उनकी आईडी (कावेरीप्रियम) है। उनके 370k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!