Hindi News Politics

आजसू ने विधानसभा प्रभारी किये नियुक्त, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक को बोकारो की जिम्मेदारी


Bokaro: आजसू पार्टी (AJSU-P) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं केन्द्रीय समिति के निर्णायानुसार नामित पदाधिकारियों को विधानसभा एवं प्रखंड प्रभारी का दायित्व दिया गया है। पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि दायित्व क्षेत्र में संगठन का विस्तार एवं कार्यक्रम का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि केन्द्रीय, जिला,प्रखंड एवं पंचायत से लेकर चूल्हा प्रमुख तक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक को बोकारो,गोमिया के विधायक डाॅ लम्बोदर महतो को डुमरी,काशीनाथ सिंह को चन्दनकियारी,यशोदा देवी को बेरमो तथा अजय सिंह को गोमिया विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए है।

इनके आलावा जिप सदस्य राजेश कुमार महतो को चन्दनकियारी,सुभाष शेखर एवं जयलाल महतो जैली को चास,नवीन कुमार महतो एवं प्रभात मिश्रा को बेरमो,सचिन कुमार को फूसरो, कुलदीप प्रजापति और अशोक हेम्ब्रम को पेटरवार, अमरदीप महाराज को गोमिया,सचिन महतो एवं दुर्गाचरण महतो को जरीडीह,अश्विनी कुमार महतो को कसमार,बिगन महतो,राजेश विश्वकर्मा एवं प्रो अलाउद्दीन आंसरी को नावाडीह प्रखंड प्रभारी नियुक्त किए।

बधन शर्मा एवं संजय चक्रवर्ती को बोकारो ग्रामीण,लक्ष्मण प्रताप सिंह को बोकारो महानगर एवं जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी एवं अनिल झा को चास नगर का प्रभारी नियुक्त किए है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!