B S City

संस्कार भारती, बोकारो जिला इकाई का पुनर्गठन, अध्यक्ष बने अमरजी सिन्हा


Bokaro: साहित्य व भारतीय कलाओं के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की बोकारो जिला इकाई की वार्षिक साधारण सभा रविवार को सेक्टर 5 स्थित श्री अय्य्प्पा पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित हुई। संस्कार भारती की ओर से प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित प्रांतीय कोषाध्यक्ष सह महिला प्रमुख सरबनी सिन्हा की उपस्थिति में आयोजित इस साधारण सभा में सर्वसम्मति से बोकारो जिला कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया।
इस पुनर्गठित कार्यसमिति में इन्दु शेखर मिश्रा, कैप्टन आरसी यादव, अनिल कुमार गुप्ता व सुरेश नायर (संरक्षक मंडल), संजय कुमार चौधरी, संदीप कुमार तिवारी, अर्चना कुमारी, वासुदेवन नम्बुदरीपाद व प्रभा नायर (परामर्शदात्री समिति), अमरजी सिन्हा (अध्यक्ष), अजय तिवारी, अनुपा निधि, निमेश राठौर व विश्वजीत पात्रा (उपाध्यक्ष), स्वरूप शेखर पांडेय (मंत्री), पियूष गौरव व अर्चना चौधरी (सह मंत्री) बनाये गए।
 पियूष रंजन दास (कोषाध्यक्ष), अरुण पाठक (साहित्य एवं मीडिया प्रमुख), संजीव मजुमदार (संगीत प्रमुख), रुपक पांडेय व विशाल पंडित (सह संगीत प्रमुख), रजनी पाढ़ी (नृत्य प्रमुख), सरयू गोस्वामी (चित्रकला प्रमुख), विशाल पंडित (सह चित्रकला प्रमुख), शशि कान्त शर्मा (कार्यशाला प्रमुख एवं सह मीडिया प्रमुख), रोली प्रियदर्शी (नाट्य कला प्रमुख), जीत घोषाल (लोक कला प्रमुख) चुने गए।
प्रांरभ में संस्कार भारती के बोकारो जिला इकाई मंत्री स्वरूप शेखर पांडेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रांतीय प्रतिनिधि सरबनी सिन्हा ने नयी कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्कार भारती अखिल भारतीय स्तर पर अपनी गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच भारतीय कला व संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्कार भारती, बोकारो जिला इकाई भविष्य में और बेहतर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
मंच संचालन संस्कार भारती बोकारो जिला इकाई अध्यक्ष अमरजी सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् गीत के समवेत गायन से हुआ। इस अवसर पर संस्कार भारती की प्रदेश नृत्य विधा प्रमुख अर्चना कुमारी, बोकारो जिला इकाई के पदाधिकारियों के अलावा  शिवदयाल, राजेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!