Hindi News

महापर्व छठ: सूर्य सरोवर में पांच हजार लोगों के अर्घ्य देने की जा रही व्यवस्था


Bokaro: लोक आस्था का महापर्व छठ 28 अक्टूबर शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा।  बोकारो टाउनशिप के सेक्टर 1 में स्तिथ सूर्य सरोवर छठ पर्व को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बार बोकारो में छठ पूजा करने वाले सूर्य सरोवर में अर्घ्य दे सकेंगे। तालाब की सफाई की गई है। चारों मुख्य सड़क में द्वार लगाया गया है और लाइट से सजाया गया है। साथ ही भगवान सूर्य की प्रतिमा भी अस्थाई रूप से स्थापित की जाएगी।

सरोवर के आस पास के सड़कों को सजाया जायेगा। इस वर्ष से यह छठ पर्व हर साल मनाया जायेगा। सूर्य सरोवर घाट में करीब पांच हजार लोगों की व्यवस्था की जा रही है। ट्रस्ट द्वारा नारियल व दूध का वितरण किया जाएगा। पूरी व्यवस्था के लिये 20 विभाग की समिति गठित की गई पूरी व्यवस्था को देखने के लिए करीब 200 सेवा कार्यकर्ता द्वारा की जायेगी।

इस बार छठ पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी का जायजा लेने अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप सिंह शेखावत, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, बीएसएल के सीजीएम नगर सेवा उपेन्द्र सिंह पोपली, बीएसएल के जीएम वाटर सफ्लाई ए के सिंह ने सूर्य सरोवर सह तिरंगा पार्क का निरक्षण किया। मारुति नन्दन सेवा ट्रस्ट के सदस्यों संजय त्यागी, राधा कांत सिंह, महेंद्र राय से विस्तृत जानकारी ली।

सभी विभागों की प्रमुख का नामो का चयन किया गया।सभी सेवको को ड्रेस व पहचान पत्र दिया जायेगा। ताकि व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो सके।भव्य रूप से इस बार छठ व्रत धूमधाम मनाया जाएगा। तालाब मे गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था जिला पुलिस प्रशासन की देख रेख में होगी।

सफाई कार्यो मे मुक्ति उपाध्याय, मुन्ना तिवारी, अरविंद कुमार, बजरंग सिंह, अंकित कुमार, हिमांशु,विकास कुमार, सौरव सिंह, आसिष कुमार, राध्य पासवान,राहुल कुमार, संदीप शर्मा, अम्बर, उमा शंकर, शिव शंकर, सुरेश ,नितिन कश्यप,ललन प्रसाद, आदि मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!