Crime Hindi News

बोकारो जोन के आईजी बने असीम विक्रांत मिंज


Bokaro: 2005 बैच के आईपीएस असीम विक्रांत मिंज को बोकारो जोन का आईजी बनाया गया है। इन्हे आईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इस पहले असीम विक्रांत मिंज कोल्हान डीआईजी के पद पर पदस्थापित थे। मिंज अपनी पुलिस सेवा के शुरुआती दौर में बेरमो के एसडीपीओ रहें हुए है। उसके बाद वह गिरिडीह और धनबाद में भी एसपी और एसएसपी पद पर रहें है। उन्हें उग्रवाद प्रभावित इलाको में काम करने का अच्छा अनुभव है।

रघुवर सरकार के कार्यकाल में बोकारो जोनल आईजी समेत राज्य के चारो पदों को समाप्त कर दिया गया था। वर्तमान हेमंत सरकार ने उसे वापस बहाल कर दिया। बोकारो जोनल आईजी के पद पर प्रिया दुबे को आईजी बनाया गया था। लेकिन उनका भी कुछ महीनो पहले तबादला हो गया जिसके बाद ये पद खाली पड़ा हुआ था।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!