Hindi News

चंदनक्यारी में बने शानदार एथलेटिक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का हुआ निरीक्षण


Bokaro: शनिवार को विधायक चंदनकियारी अमर कुमार बाउरी, डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, डीडीसी कीर्तीश्री जी. आदि ने नव निर्मित एथलेटिक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र चंदनकियारी का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने क्रमवार नव निर्मित एथलेटिक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र परिसर का जायजा लिया। स्टेडियम में किए गए कार्यों की क्रमवार जानकारी ली। मौके पर उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किए गए कार्य और जरूरी अन्य कार्यों की जानकारी ली।

डीसी ने डीडीसी श्रीमती कीर्तीश्री जी. को खिलाड़ियों के लिए खेल प्रशिक्षण के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर दिशा – निर्देश दिया। कहा कि खेल को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन सभी जरूरी सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराएंगा।

सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों के लिए तैयार हास्टल का भी निरीक्षण किया। हास्टल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित कुछ खिलाड़ियों से भी माननीय विधायक व अधिकारियों ने संवाद किया। सभी ने तीरंदाजी डे बोर्डिंग चंदनकियारी स्थल का भी निरीक्षण किया।

मौके पर उपस्थित एसपी चंदन झा ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा को लेकर लगभग सभी तरह के संसाधन उपलब्ध है। यह स्टेडियम सूबे में एक अलग पहचान बनाएगी। यहां कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा सकेगा।

इस दौरान डीसी ने विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, सीएसआर के नोडल पदाधिकारी शक्ति, जिला खेल पदाधिकारी, स्थानीय बीडीओ/सीओ आदि को जरूरी निर्देश दिया।

अमृत सरोवर के लिए चिन्हित स्थलों का लिया जायजा

डीसी ने चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र में अमृत सरोवर के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डीडीसी से स्थल के संबंध में जानकारी ली। कागजी कार्रवाई करते हुए अमृत सरोवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने को कहा। पदाधिकारियों ने फारेस्ट गार्डेन का भी निरीक्षण किया। बीडीओ/सीओ को जरूरी दिशा – निर्देश दिया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!