Chandankyari Hindi News Politics

संकल्प यात्रा: चंदनक्यारी में बाबूलाल मरांडी ने कहा “अगर आज कोई डरे हुए है, तो झारखंड के लोग डरे हुए है”


Bokaro: भाजपा (BJP) की संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को चंदनक्यारी विधानसभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री की मानवीय संवेदना शून्य हो चुकी हैं। इस सरकार को उखाड़ फेंकने से ही झारखण्ड की जनता का कल्याण संभव है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी, तब यही पुलिस थी जिससे अपराधी कांपते थे, डर से झारखंड छोड़ कर भाग जाते थे, लेकिन हेमंत सोरेन के आते ही अपराधी बेखौफ अपराध कर रहे हैं। अगर आज कोई डरे हुए है तो झारखंड के लोग डरे हुए है। संकल्प यात्रा के दौरान चंदनक्यारी पहुंचे बाबूलाल मरांडी का विधायक अमर बाउरी ने सैकड़ो लोगो के साथ जम कर स्वागत किया। सभा स्थल में हज़ारो की संख्या में लोग मौजूद थे। विधायक ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रति जनता की अटूट आस्था और विश्वास झारखंड में आने वाले ‘सुशासन’ का संकेत दे रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस प्रदेश की क्या हालत है, ध्वस्त कानून व्यवस्था आप लोगों से छुपी हुई नही है, चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण और बहू-बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। उचित स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में राज्य की गरीब जनता असहाय महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री की मानवीय संवेदना शून्य हो चुकी हैं।

यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध आयुष्मान योजना का भी लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने चंदनक्यारी के लोगो को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही राज्य के हरेक योग्य लाभुक को उनके घर जाकर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उनके लिए निशुल्क विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!