Crime Hindi News

Bokaro Township: एसपी बोकारो शाम को अचानक निकले औचक निरीक्षण पर, पुलिस की हलचल हुई तेज


Bokaro: शहर में बहुत दिनों के बाद पुलिस की हलचल अचानक गुरुवार शाम को तेज हो गई। पुलिस पेट्रोलिंग चुस्त दिखी। शराब दुकानों के अगल-बगल पिने वालो की भीड़ गायब हो गई। अड्डा बाज़ी करने वाले किनारे हो लिए। बाज़ारो में पुलिस अलर्ट दिखी। कारण था, बोकारो के एसपी बोकारो, प्रियदर्शी आलोक टाउनशिप में औचक निरीक्षण पर निकले थे।

सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए, पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने टाउनशिप के विभिन्न इलाको का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में एसपी सिटी सेंटर, बोकारो मॉल, नया मोड़, दुंदीबाग़ और सेक्टर 9ए रोड सहित कई स्थानो पर गए।

बताया जा रहा है कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य बोकारो के इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समग्र सुरक्षा तैयारियों का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान, एसपी ने अधिकारियों की एक टीम के साथ गश्त, सीसीटीवी निगरानी और कानून व्यवस्था की सामान्य स्थिति सहित सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

बता दें कुछ दिनों पहले एसपी ने बेरमो, गोमिया, चंदनक्यारी इलाको के थानों का औचक निरीक्षण किया था। साथ ही वहां के थानेदारो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

एसपी का प्रयास नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिसिंग को मजबूत करना है। बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए एसपी अब अक्सर शहर में घूमेंगे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!