Hindi News Politics

उलगुलान महारैली के दौरान, धनबाद लोकसभा में कांग्रेस को तगड़ा झटका, Bokaro में 200 नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल


Bokaro: जिस समय इंडिया गंठबंधन ‘उलगुलान’ महारैली में शक्ति प्रदर्शन कर रहा था, उसी वक़्त राज्य के धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका दे दिया। रविवार को कांग्रेस जिला कमिटी के नेतागण अपने 200 से ज्यादा समर्थको के साथ भाजपा ज्वाइन कर लिया।

Click to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

भाजपा ज्वाइन करने वालो में काँग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम दुबे, जिला सचिव प्रकाश चक्रवर्ती, राजू मोदक सहित 200 से अधिक कार्यकर्ता थे। इनलोगो ने कांग्रेस के पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा का हाथ थामने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओ में कई कांग्रेस के विस्थापित संघठन के भी है।

लोकसभा चुनाव के नाजुक समय में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने वाले नेता, बेरमो विधायक की पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद का प्रत्याशी बनाये जाने से काफी नाराज थे। पार्टी के अंदुरुनी कार्यकलापों से भी परेशान थे। प्रकाश चक्रवर्ती ने कहा कि कांग्रेस में घुटन होने लगी थी। जिला में पार्टी के सचिव पद पर रहने के बावजूद कोई पूछ नहीं थी। सब ऐसे ही चल रहा था। भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने हमे बुलाया तो हम आ गए।

जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओ को कोई सुनने वाला नहीं है। हमलोग के भावना कि कोई कद्र नहीं है। इसलिए दुखी मन से हमलोग इस्तीफा दे रहे है। कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी अनुपमा सिंह ‘हवा-हवाई’ कैंडिडेट है। जितने वाली थोड़ी न है। कैंडिडेट को कोई जनता पहचानता भी नहीं है। इसलिए हमलोगों ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लु महतो, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, रोहितलाल सिंह ने माला व पट्टा पहना कर स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने कहा कि आज देश विश्व में नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा। आप सभी का भाजपा परिवार में आप सभी का स्वागत है। आप सभी मिलकर मोदी के 400 पार अभियान को सफल बनाने में अपनमहत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

बिरंची नायरण ने कहा कि आज झारखंड के साथ पूरा देश देखा जिस प्रकार राँची मे आयोजित उलगुलान कार्यक्रम में कुर्शी मारपीट हुई।कांग्रेस व इंडी गठबंधन की मंशा सभी ने देख लिया। देश की 140 करोड़ जनता मोदी सरकार के साथ है।

शामिल होने में राजकुमार मोदक,विवेक, काशी, रोनी, नीरज, गोपी, आकाश, देबासिष, बिनय, अनिल, कुला, संजू, मनोज,पोलतु, उत्तम,अशोक, विधान, संतोष, प्रमोद, श्रीकांत, हरिकांत, शंकर, आदर्श, रामनाथ, सुमित,राजू,विजय,कृपाशंकर, कौशल, सुपरानी, शकुंतला, आरती, फुलमनी सहित सैकड़ों शामिल हुए।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!