Bokaro : जिले के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शनिवार बाजार से चोरी हुई थी बाइक
जानकारी के अनुसार, 27 जून 2026 को चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के शनिवार बाजार से लखन महतो की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH02BH-5364) चोरी हो गई थी। इस संबंध में लखन महतो, पिता तुलसी महतो, निवासी गोविंदपुर कला, थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग के लिखित आवेदन पर चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 32/2026 अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज किया गया था।

गुप्त सूचना पर घर में छापेमारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की गई बाइक चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की सीधावारा गांव में छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपी लालजी तुरी के घर से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने बड़की सीधावारा निवासी 32 वर्षीय लालजी तुरी, पिता फलजीत तुरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
छापेमारी दल में शामिल रहे ये पुलिसकर्मी
इस कार्रवाई में चतरोचट्टी थाना के सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आरक्षी बिरसु उरांव, प्रदीप लकड़ा, अजय मेहता और रामेश्वर यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

