Hindi News

BJP: राज्य मे भय की स्थिति उत्पन्न, दो वर्ष पूरा होने पर बिरंची नारायण ने हेमन्त सरकार पर जमकर साधा निशाना


Bokaro: विरोधी दल के मुख्य सचेतक-सह-बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने रविवार को हेमन्त सोरेन सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य मे भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लूट खसौट, हत्या, नक्सली हिंसा चरम सीमा पर। बलात्कार पर राज्य ने रिकॉर्ड स्थपित किया। 3000 हजार से अधिक हुई बलात्कार की घटनाओं से राज्य की महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है।

राज्य सरकार में प्रशासनिक अक्षमता के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह है, की जनता डर व भय के माहौल में जीने को मजबूर है। 86 हत्याएं, 224 डकैती, 1271 लूट के मामले राजकीय ध्वस्त कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। राज्य में उग्रवादी घटनाओं का वर्णन सरकार की बड़ी नाकामी है। इस सरकार में उग्रवादियों के हौसले इतने बुलंद है कि रांची में राज भवन की दीवारों पर नक्सलियों द्वारा धमकी के पोस्टर चिपका दिए जाते हैं। सरकार ने गांव के गरीब किसान, दलित, आदिवासी महिला एवं नौजवानों को ठगा है।

महागठबंधन की सरकार पूरी तरह से बेकार साबित हुई है। खनिज संसाधनों की लूट मची है। धंधे चौपट हो रहे हैं परंतु ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग फल फूल रहा है। दिनदहाड़े हत्या हो रही। उद्योग संस्थाओं से अपराधी लेवि मांग रहे हैं। धीरे धीरे नए-नए घोटाला उजागर हो रहे हैं। हेमंत सरकार द्वारा न निकाय चुनाव न ही पंचायत चुनाव करा रही। बार बार चुनाव को टाला जा रहा। चुनाव न होने से गांव की विकास थम सी गई हैं।

इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष भरत यादव दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, लीला देवी,जयदेव राय, संजय त्यागी, इन्द्र कुमार झा,माथुर मंडल, महेंद्र राय,अनिल सिंह मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!