Hindi News Politics

भाजपा नेताओ ने फिर हेमंत सोरेन सरकार के जल्द गिरने का किया दावा, बोलें ‘ED’ कर रही जाँच


Bokaro: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता- बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार अपने कर्मों के कारण कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।

झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने हेमंत सोरेन सरकार के जल्द गिरने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और खनिज संपदा की लूट के मामलों में यह सरकार पूरी तरह घिर चुकी है। ईडी समेत कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। अपने कर्मों के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। इस सरकार का बीच में ही अंत होना तय है।

झूठ, लूट और भ्रष्टाचार के तीन साल राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा हमलावर है। भाजपा ने नारा दिया है कि झूठ, लूट और भ्रष्टाचार ,बलात्कार के तीन साल। भाजपा के नेता संवाददाता सम्मेलन कर राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रख रहे हैं। इसी कड़ी में प्रवक्ता पूर्व विधायक कुणाल सारंगी बोकारो में थे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर हेमंत सरकार की नाकामियों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने तीन साल में महज 357 युवाओं को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सोरेन ने हर साल पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया है कि पिछले तीन साल में वह गिनती के 357 लोगों को ही नौकरी दे पाई है। हेमंत सोरेन ने चुनावों में बेरोजगारी भत्ता देने की बात थी लेकिन कोई बेरोजगारी भत्ता बेरोजगारों को नहीं दिया जा रहा है।

खनिज संपदा की मची लूट-
हेमंत सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संपदा की लूट मची हुई है। मुख्यमंत्री से लेकर उनके विधायक प्रतिनिधि और पत्नी तक का नाम घोटाले में सामने आया है। इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री सोरेन 1932 का खतियान और भाषा का खेल खेल रहे हैं।

भाजपा नेताओ ने कहा कि सोरेन ने विधानसभा में खुद कहा था कि 1932 का खतियान लागू नहीं किया जा सकता है। जब भ्रष्टाचार में फंसे तो 1932 का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की बात कर रहे हैं। यह लागू हो सकता है तो उन्हें खुद कर देना चाहिए। विपक्ष के सवालों का जवाब न देकर भावनात्मक खेल खेल रहे हैं।

नेताओ ने राज्य सरकार के बजटीय खर्च पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के नौ महीने में राज्य का कुल बजट 57 हजार करोड़ रूपये का था लेकिन बजट का महज 30 से 35 फीसद ही खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के वित्तीय मिस मैनेजमेंट के कारण हो रहा है। राज्य सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। केंद्र सरकार ने जितना रघुवर दास के समय राज्य को पैसा नहीं दिया उतना हेमंत सरकार को अब तक दे चुकी है।

कुणाल सारंगी ने आगे कहा कि खनन के साथ अन्य क्षेत्रों में भी रेवेन्यु कलेक्शन के नाम पर लूट की छूट दी गई है। इसका सीधा असर राज्य की विकास पर पड़ रहा है। अब समग्र शिक्षा अभियान और आयुष्मान भारत योजना में राज्य सरकार अपना अंशदान नहीं दे रही है। इससे अब इन दोनों योजना को बंद करने की बात भी शुरु हो गई है। तीन सालों में चरमराई कानून व्यवस्था राज्य में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा गई है। पुलिस-पदाधिकारियों का ध्यान विधि-व्यवस्था के बजाय खनिज संपदा से लूट के पैसे के हिसाब पर है। राज्य में दलित-आदिवासी लड़कियां सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म की घटना तो रोजाना सुर्खियां बटोर रही है।

आज झामुमो सरकार मे जिस समुदाय से मुख्यमंत्री आते है वह समुदाय आज खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रहा है। आज प्रतिदिन हत्या बलात्कार की घटनाओं का खबर बन रही हैं। बोकारो जिला कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी का पुष्प गुच्छ व साल देकर जिला अध्यक्ष भरत यादव ने स्वागत व अभिनंदन किया। प्रेस वार्ता में झारखंड विधानसभा के विपक्ष दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण भी विशेष रूप से मौजूद थे।

प्रेस वार्ता में मुख्यरूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहितलाल सिंह, दिलीप श्रीवास्तव ,कमलेश राय,अनिल स्वर्णकार, जयदेव राय, संजय त्यागी,जयनारायण मरांडी,अशोक कुमार पप्पू,इंद्र कुमार झा, विश्वनाथ दत्ता,विनय आनंद, महेंद्र राय, नीरज कुमार,बीरभद्र सिंह, ए के वर्मा, द्वारिका मुन्ना,अनिल सिंह,मनोज सिंह,पीयूष आचार्या,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राय,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामलाल सोरेन उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!