Hindi News Politics

2024 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनेगी, झारखंड में जनता बदलाव चाहती है: बाबूलाल मरांडी


Bokaro: संकल्प यात्रा के दौरान बोकारो पहुंचे झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीत दर्ज करेगी। विपक्ष का भले ही गठबंधन बना हैं लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव की तरह भाजपा के उम्मीदवार इस बार भी भारी मतों से विजय होंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संकल्प यात्रा के दौरान सेक्टर 12 में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जदयू, कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने आज बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा का दामन थामा। प्रदेश सचिव जदयू सुरेश बुधिया भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनेगी। बीजेपी की संकल्प यात्रा के दौरान उन्होंने जनता के रुझान को देखा है। जनता केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को समझ गई है। जो कार्य वर्षों में नहीं हो सका था, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। जनता झारखंड की भ्रष्ट सरकार से त्रस्त हो गई है और बदलाव चाहती है। झारखंड के युवा देश के विकास को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज राज्य के गरीबों को राशन कार्ड,आयुष्मान भारत कार्ड के लिए रिश्वत देने पड़ते हैं। यदि भाजपा की सरकार बनी तो यह कार्ड मुफ्त में गरीबों के घर पहुंचेगा। वहीं सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के इस संकल्प यात्रा से हेमंत सरकार तथा जेएमएम, कांग्रेस की चिंता बढ़ गई हैं। देश के मोदी सरकार ने विश्व में परचम लहराया है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!