Hindi News Politics

भाजपा की जीत का बोकारो में मना जश्न, झूमते नजर आये BJP कार्यकर्ता


Bokaro: झारखंड समेत त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम में भाजपा (BJP) की बेजोड़ जीत तथा विभिन्न उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के खुशी में आज बोकारो विधायक के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कार्यकर्ता को बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली के पूर्व इस खुशी के अवसर पर एक दूसरे पर रँग अबीर डालकर, मिठाई खिलाकर बधाई दी। झारखंड उप चुनाव में रामगढ़ की जनता ने वर्तमान सरकार से अपना विश्वास हटाकर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी सुनीता चौधरी को प्रचंड बहुमत देकर जीत हासिल कराया।

विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि विगत 3 सालों में झारखंड की स्थिति भयावह हो गई है। यहां हर रोज लूट, हत्या, बलात्कार, खनिज संपदा की लूट हो रही है। अधिकारी-प्रशासन सभी मौन है। आने वाले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए जनता ने अपना मत दिया है। जनता भी चाहती है झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बने, ताकि जो विकास झारखंड में रुकी है उसकी रफ्तार तेज हो।

इस जीत के साथ भाजपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले आने वाले लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव में हम प्रचंड जीत हासिल करेंगे। यह जीत जनता की जीत है। लोकसभा के सभी 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत होगी उसी लक्ष्य के साथ हम सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में नीना नारायण,संजय त्यागी,रूपेश सिन्हा, महेन्द्रराय,धीरज झा,ऋतुरानी सिंह,मनोज सिंह,पन्नालाल कांन्दू,विनय किशोर, हरीश सिंह, सनातन सिंह, प्रकाश चटर्जी। अविनाश झा,ब्रज किशोर ,ममता गोस्वामी, सीमा शर्मा, कनक,जितेंद्र गोस्वामी,विकी राय, गोलू,अमित,राजीव,अमित ,मनजीत सिंह,झन्तु दे,राजू गुप्ता, गुलाब,सुमंत सिंह, संजय,जितेंद्र, अभिषेक, विशाल गौतम,अमित गिरी,रंजीत वर्णवाल, राजेश रजवार,कन्हैया, पिंटू पाल,सेंटी, ऋषव राय, निरंजन तिवारी,ओमकार सिंह आदि मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!