Hindi News

Bokaro: घायल अवस्था में नजर आया गरुड़, पक्षी प्रेमियों ने बचायी जान


Bokaro: वन अधिकारियों ने गुरुवार को जिले के जारंगडीह इलाके से एक घायल गरुड़ पक्षी (lesser adjutant stork) को बचाया है। इस दुर्लभ पंखों वाली प्रजातियों के अवैध शिकार की आशंका बढ़ी हुई है।

बोकारो के डिविज़नल वन अधिकारी (DFO) रजनीश कुमार ने कहा कि “बचाये गए पक्षी के बाएं पंख की हड्डी टूट गई है और वह उड़ने में असमर्थ है, संभवतः अवैध शिकार का मामला है”।

बचाया गया गरुड़, 110 सेंटीमीटर लंबा और लम्बे पैर वाला एक लुप्तप्राय पक्षी है। यह पक्षी बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी के पोखरिया तालाब में घायल अवस्था में मिला था।

गुरुवार की सुबह कॉलोनी के कुछ युवक पोखरिया तालाब की ओर टहलने निकले थे, उसी दौरान घायल पक्षी की नजर पड़ी। युवकों ने तुरंत वन विभाग कार्यालय को सूचित किया, जिसके बाद टीम ने पहुंचकर घायल पक्षी को बचाया।

डीएफओ ने कहा कि बचाए गए पक्षी को जवाहरलाल नेहरू जैविक (जेएनबी) पार्क में उपचार के लिए रखा गया है। उन्होंने लोगो से अपील कि की कभी भी इस तरह का कोई घायल पक्षी या वन्यजीव मिले तो तुरंत वन विभाग को सुचना दें।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!