Crime Hindi News

बोकारो में 108 फ़ीट ऊँचा बिजली का टावर गायब, लोग बोल रहे है- चोर है या जादूगर


Bokaro: जिले में एक से बढ़कर एक चोरी हो रही है। घरो से सोना-चांदी, नगद और मोटरबाइक की बात तो छोड़िये, सड़क किनारे खड़ा पानी का टैंकर, रोड-रोलर भी चोरी हो चूका है। और अब मनबढ़ू चोरो ने 108 फीट ऊँचा बिजली का टावर ही गायब कर दिया। जो भी यह सुन रहा है, वह आश्चर्य कर रहा है।

यह हैरतअंगेज घटना बोकारो (Bokaro) के चंदनकियारी थाना इलाके के अमलाबाद में हुई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने शक्ति पुल के पास लगा बिजली टावर गायब कर दिया। इसकी ऊंचाई 108 फीट थी। इसमें 12 हजार किलो लोहा लगा था और कीमत करीबन 20 लाख रुपये थी। कुछ ही दूरी पर निर्माणाधीन दो अन्य टावरों का भी कुछ लोहा चुराया गया है।

जब इससे संबंधित कंपनी को भनक लगी तो पुलिस को सुचना दी गई। बताया जा रहा है कि टावर 18 जनवरी को अपनी जगह पर खड़ा था और 23 जनवरी तक गायब देखा गया। सुचना के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी करने में एक माह से अधिक समय लगाया। अब अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

अमलाबाद पुलिस आउटपोस्ट के प्रभारी धनंजय कुमार ने कहा कि बहुत जल्द चुराया गया सामान बरामद करते हुए पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर लेगी। केस हुआ है और पुलिस छानबीन में जुटी है।

चंदनकियारी से धनबाद के गोविंदपुर और पुटकी तक जाने वाली बिजली लाइन के लिए अमलाबाद में टावर लगाया गया था। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की ओर से ठेका कंपनी फ्लोवमोर लिमिटेड टावर लगाया था। ठेका कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उमाशंकर कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को साइट निरीक्षण के दौरान उन्होंने टावर को ठीक-ठाक देखा था।

उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को जब दूसरी टीम निरीक्षण करने गई तो टावर नहीं था। दूसरे व तीसरे टावर का भी कुछ सामान चोरों ने गायब कर दिया था। फाउंडेशन को भी क्षति पहुंचाई।

एसडीपो, चास, पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि टावर गिरा हुआ पाया गया है। उसका बेस काटकर और अन्य चीज़े चोरी हुई है। स्पॉट पर गार्ड लगा दिया गया है ताकि बची हुई बाकी चीज़े चोरी न हो।

 

 

 

 

Source: Danik Jagran


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!