Hindi News Politics

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ दिए बयान से भाजपाइयों में आक्रोश, फूंका सोनिया-राहुल गांधी का पुतला


Bokaro: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओ ने गुरुवार शाम नयामोड़ में कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया. पुतला जलाकर और नारा लगाकर भाजपाइयों ने पूर्व सांसद व कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार के बयान की निंदा कर विरोध दर्ज किया.

राष्ट्रपति चुनाव में NDA की ओर से दी गई देश की पहली आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा दिया गया धृणित बयान से भाजपाई दुखी है.

भाजपा नेता ने कहा कि एक बार पुन: कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की आदिवासियों एव महिलाओं के प्रति गंदी सोच उजागर हुई है। राष्ट्रपति चुनाव में अपने उम्मीदवार की सम्भावित करारी हार से बौखला कर कांग्रेस पार्टी का यह असली चरित्र फिर से समाज के सामने आया है। झारखण्ड भाजपा एक आदिवासी बेटी का यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा के संजय त्यागी ने कहा कि उनके बयान से प्रतीत होता है कि कांग्रेस आदिवासी समुदाय विरोधी हैं। वोट बैंक के नाम पर शुरू से आदिवासी समुदाय को कांग्रेस ने छला। झारखंड के आदिवासी कांग्रेस नेताओ ने अब तक बयान का विरोध भी नही किया। उनकी चुपी कही न कही इस बयान को समर्थन करती है।

द्रौपदी मुर्मू 2013 से 2015 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थीं और उन्होंने 2010 और 2013 में मयूरभंज (पश्चिम) के भाजपा जिला प्रमुख के रूप में कार्य किया. 2006 और 2009 के बीच, वह ओडिशा में भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रमुख थीं. वह 2002 से 2009 तक भाजपा एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रहीं.

मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, जयदेव राय, लीला देवी, विक्रम पांडेय, इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल, विश्वनाथ दत्ता, महेंद्र राय, नीरज कुमार, रामलाल सोरेन, भैरव महतो, अनिल सिंह, द्वारिका मुन्ना, मनजीत सिंह, आदि मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!