Hindi News

रांची में बीजेपी का प्रदर्शन: विधायक बिरंची नारायण हिरासत में, लाठीचार्ज में बोकारो के कई कार्यकर्ता घायल


Bokaro: भाजपा (BJP) के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बरेकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। जिनमे बोकारो के भी भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।

घेराव में शामिल हो उग्र प्रदर्शन कर रहे कई भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। भाजपा के मुख्य सचेतक विरोधी दल सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, भाजपा सांसद संजय सेठ, चतरा सांसद सुनील सिंह, विधायक अमित मंडल आदि को हिरासत में लिया गया है।

विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा साथ ही लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े जिसमे कई लोग घायल हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा संघर्ष के बल पर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

बोकारो जिला के करीब 20 कार्यकर्ता घायल हुए है। बोकारो से सैकड़ो कार्यकर्ता जनाक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि सचिवालय का घेराव करने के लिए जाने के दौरान सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता जबरदस्ती पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ सचिवालय की तरफ जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जब पुलिस में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका तो उन्होंने पुलिस पर पानी के बोतल और पत्थर फेंकने लगे। पुलिस ने पहले भीड़ को रोकने के लिए जमकर वाटर कैनल का प्रयोग किया। लेकिन इसके बावजूद जब भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने तब उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!