Hindi News

Bokaro: असामाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त, प्रशासन की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रण में


Bokaro: ज़िले के बेरमो अनुमंडल के ललपनिया लुगु पहाड़ के तलहटी स्थित मंदिर में स्थापित मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद हंगामा मच गया। स्थानीय लोगो ने मुख्य सड़क जाम कर दिया। पर जिला प्रशासन ने सूझबूझ से मामला नियंत्रित कर लिया। 6 घंटे बाद सड़क जाम हटा लिया गया।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब सात बजे कुछ लोग स्नान करने के लिए छरछरिया पहुंचे थे। नहाने के बाद निकट चट्टान से सटे तीन देवियों की मूर्ति को हथोड़े से क्षतिग्रस्त कर दिया। जब मंदिर के पुजारी राहुल तिवारी उन असामाजिक तत्वों को रोकने गए तो उन्हें भी जान से मारने धमकी दी। जिसके बाद तिवारी भाग कर दूसरे मंदिर में छुप गए और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

इसके अलावा अन्य लोगों को भी उन्होंने सूचना दी। जानकारी मिलते ही ललपनिया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक असामाजिक तत्व वहां से निकल चुके थे। थोड़े ही देर में सैकड़ो की संख्या में लोग छरछरिया स्थित जमा हुए और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गोमिया ललपनिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

पुलिस और प्रशासन ने मौके की नजाकत को देखते हुए भीड़ को किसी तरह से शांत कराया और सड़क जाम को हटवाया। बेरमो एसडीओ शैलेश कुमार और एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने सड़क जाम कर रहे हैं प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जल्द इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चितरंजन साव, विश्व हिंदू परिषद के विनय कुशवाहा, भाजपा नेता देव नारायण प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!