Hindi News Politics

Bokaro: राहुल गांधी जिस रूट से गुजरेंगे उन्हीं सड़को पर बैनर-पोस्टर, शहर के अंदर न माहौल न चर्चा


Bokaro: राहुल गाँधी (Rahul Ghandhi) की न्याय यात्रा धनबाद होते हुए रविवार को बोकारो पहुंचेगी। वैसे तो कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के आगमन से जुड़े तैयारियों को लेकर पूरे जोर-शोर से लगे हुए है, पर बोकारो (Bokaro) शहर में आमजनो के बीच उनके आगमन को लेकर कोई खास उत्साह नहीं देखा जा रहा है।

कांग्रेस (Congress) नेता और कार्यकर्ता लोगो के बीच जोश भरा माहौल नहीं बना पाए है। टाउनशिप की अंदर की सड़के और चौराहे सुनसान है। सही मायने में कांग्रेस के इतने बड़े लीडर के आगमन पर ये सूनापन कुछ लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Click to follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

दूसरे जन नेताओ के आगमन पर जैसा राजनितिक माहौल बनता है, वैसा राहुल गांधी के आगमन में नहीं बनता दिख रहा। भले ही न्याय यात्रा जिस रूट से गुजरेगी उसमें बैनर, पोस्टर और झंडे लगाए गए है। पर शहर के अंदर कोई सुकबुगाहट नहीं दिख रही।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश कुमर गुप्ता ने बताया की जिस रूट से राहुल गांधी का आगमन होगा उसमे झंडा, बैनर, पोस्टर आदि लग रहा है। तैयारी जोरो पर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ में खाशा उत्साह है। राहुल गांधी के बोकारो आगमन पर उनका स्वागत तेलमोचू ब्रिज पर किया जायेगा।

बोकारो में न्याय यात्रा जोधाडीह मोड़, धर्मशाला चौक, चास बाई-पास से होते हुए गरगा ब्रिज पार कर ज़ायका हप्पेनिंग रेस्टुरेंट पहुंचेगी। जहां राहुल गांधी लंच करेंगे और फिर वहां जैनामोड़ होते हुए रामगढ़ निकल जायेंगे। उमेश गुप्ता ने बताया कि राहुल गांधी के आगमन पर हमलोग बेहद उत्साहित है।

शहर के सिटी सेंटर में रहनेवाले एक निवासी ने कहा कि राहुल गांधी के आने को लेकर शहर में कोई खास हलचल नहीं दिख रही है। टाउनशिप के अंदर कही कोई सरगर्मी नहीं है। चास में होगा तो उन्हें नहीं पता ? इतने बड़े नेता के आगमन पर हफ्ता-दस दिन पहले से माहौल बनता है। शायद झारखण्ड में चल रहे राजनितिक उथल-पुथल के चलते राहुल गांधी के आगमन का माहौल नहीं बन पाया।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची पाकुड़, मंच पर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन

बता दें, दिनांक 24 जनवरी 2024 को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजेश ठाकुर बोकारो परिषदन में बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी एवं समस्त कांग्रेस जनों के साथ बोकारो परिषदन में बैठक कर कहा था कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता आदरणीय राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत बोकारो में होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिया कि बोकारो जिले के समस्त कांग्रेसजन मेहनत करें और राहुल जी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने का पूरा प्रयास करें।

उन्होंने कहा था कि यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी की नहीं समस्त भारतवर्ष के जनता के हित के लिए है। जो भाजपा सरकार के द्वारा सताया गया है ऐसे दलित वंचित एवं कमजोर लोगों को न्याय दिलाना ही राहुल गांधी का प्राथमिकता है इसलिए समाज के सभी वर्ग राहुल गांधी जी का भारत जोरो न्याय यात्रा के प्रति काफी उत्सुक है।

 

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!