Crime Hindi News

Bokaro: छह साल पहले हुए सामुहिक दुष्कर्म का वीडियो दिखा कर रहे थे ब्लैकमेल, पीड़िता थाने पहुंच दर्ज करायी शिकायत


Bokaro: शहर के हरला थाना इलाके में सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में से एक ने किया था युवती को प्रपोज। इन्कार करने पर उसनें साथियों संग की दरिंदगी।

संतोष कुमार, थाना प्रभारी, हरला ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दिया है। शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि 6 वर्ष पहले एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्मियों ने उस समय उसका वीडियो भी बना लिया। वे तब से वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर – लगातार युवती को ब्लैकमेल कर रहे हैं और रुपयों की मांग कर रहे हैं।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह शहर के एक कालेज में छह वर्ष पहले पढ़ती थी। एक दिन उसे हरला थाने इलाके के रहनेवाले रेजी महतो ने प्यार के लिए प्रपोज किया। उसके प्रस्ताव को युवती ने नामंजूर कर दिया। इससे वह भड़क उठा। इसके बाद एक दिन जब युवती कालेज से लौट रही थी, तब बसंती मोड़ कब्रिस्तान के पास महतो ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया।

उसके बाद सभी आरोपित उसे सुनसान स्थल पर ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने दुष्कर्म के समय का वीडियो बना लिया। इसके बाद वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपयों की मांग करते थे। धमकी के कारण युवती ने कई बार आरोपितों को रुपये दिए। जब उनकी मांग ज्यादा बढ़ गई तो परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करायी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!