Hindi News

Bokaro: 1932 आधारित स्थानीय नीति पारित, जश्न मनाने झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरे


Bokaro: विधानसभा में 1932 आधारित स्थानीय नीति एव 27 परसेंट आरक्षण बिल पारित होने की खुशी में झामुमो कार्यक्रताओ ने नया मोड़ में खूब जश्न मनाया। लड्डू और मिठाई बांटी गई। विजय जुलूस में जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि मुखमंत्री ने झारखंड के लोगों को हक और अधिकार दिया है।

झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि गुरुजी ने राज्य इसी मकसद के साथ अलग किया था और उनके पुत्र ने अधिकार दिला दिया। इसलिए हेमंत है तो मुमकिन है। यादव ने सरकार को व सभी विधायक का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू ,विश्वनाथ महतो हासन अंसारी घुनु हांसदा मोहन मुर्मू विजय रजवार कलाम अंसारी सृष्टि देवी शांति सोरेन कन्हैया सिंह आलोक सिंह दीनू पांडे भगीरथ शर्मा मुक्तेश्वर महतो मुटुक लाल किस्कू अभिमन्यु मांझी संजय रजवार प्रदीप सोरेन फैयाज अंसारी फिरदोश अंसारी अख्तर अंसारी सौरभ भट्ट मदन मोहन महतो सैकड़ों उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!