Hindi News

Bokaro: मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का हुआ औचक निरीक्षण


Bokaro: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको को ने जिले के 8 से 10 मुख्यमंत्री दाल -भात केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित लाभुकों से भोजन की गुणवत्ता मात्रा एवं ली जाने वाली राशि के संदर्भ में जानकारी भी ली गई।

निरीक्षण के दौरान शहर के विभिन्न दाल-भात केंद्रों का किया जिसमें सूर्य स्वयं सहायता समूह बोकारो रेलवे स्टेशन, लक्ष्य महिला मंडल नया मोड़ नियर केलभासिंग पेट्रोल पंप, लक्ष्मी महिला मंडल नया मोड़ नियर केनरा बैंक, चमेली महिला समूह बीजीएच सेक्टर-4, शक्ति महिला मंडल सेक्टर-9 रामडीह मोड़, सादिया महिला समिति भर्रा गौस नगर चास.

उत्कर्ष महिला मंडल जोधाडीह मोड नियर हनुमान मंदिर चास, मां शक्ति स्वयं सहायता समूह जेल मोड़ चास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लक्ष्मी महिला मंडल नया मोड़, उत्कर्ष महिला मंडल जोधाडीह मोड़ एवं मां शक्ति स्वयं सहायता समूह जेलमोड़ चास के केंद्रों का संचालन असंतोषजनक पाया गया, जिसपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा जांच के क्रम में सभी सरकारी दाल भात केंद्रों की व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निर्देश दिया गया।

Click here to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!