Bokaro : ज़िले के चंदनक्यारी विद्युत सब-स्टेशन में 3 अगस्त की रात हुई करीब 31.39 लाख रुपये की डकैती का बोकारो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई SIT
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर चास, बोकारो वेदांत शंकर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए डकैती में शामिल आरोपियों तक पहुंच बनाई।

डकैती में इस्तेमाल वाहन बरामद
पुलिस कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन और बोलेरो को बरामद किया गया है। इसके अलावा विद्युत उपशक्ति केंद्र से डकैती की गई करीब 1,200 मीटर स्क्रैप तार सहित अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।
तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चंदनक्यारी विद्युत उपशक्ति केंद्र में हुई बड़ी डकैती का उद्भेदन संभव हुआ है।
जांच जारी
पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों और डकैती से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। बरामद सामान और वाहनों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

