Hindi News

बोकारो आईजी ने पदभार ग्रहण किया, बोले- कोयला के अवैध धंधे के खिलाफ शुरू से उनकी निति ‘zero tolerance’ की


Bokaro: 2005 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी असीम विक्रांत मिंज ने बुधवार को बोकारो जोनल आईजी का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही यह साफ़ कर दिया की अवैध कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ उनकी निति शुरू से ‘zero tolerance’ की रही है। बोकारो और हज़ारीबाग़ रेंज में अवैध रूप से कोयले की तस्करी की शिकायतें आती रही है। इन अवैध धंधो के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की निति अपनाते हुए पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

उन्हाेंने मीडियाकर्मियाें से बातचीत में पुलिसिंग को बेहतर करने की भी बात कही। आम लोगो को बेहतर कानून व्यवस्था देने, नक्सलवाद के खात्मे के साथ-साथ पुराने कांडो के अनुसन्धान में तेजी लाने की बात कही। आईजी ने कहा कि उनकी कोशिश ओवरआल पुलिस स्ट्रक्चर को बेहतर करने की है। इस अवसर पर डीआईजी, कोयलांचल, मयूर पटेल और एसपी बोकारो चन्दन कुमार झा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। आईजी असीम विक्रांत मिंज को बोकारो निवास में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

बता दें, आईजी बोकारो जोन के अंदर सात ज़िले आते है। जिसमे बोकारो, हज़ारीबाग़, गिरिडीह, रामगढ़, छात्र और कोडरमा ज़िले आतें है।उनकी आईजी रैंक में प्रोन्नति हुई है। इससे पहले वह कोल्हान डीआईजी के पद पर पदस्थापित थे। मिंज अपनी पुलिस सेवा के शुरुआती दौर में बेरमो के एसडीपीओ रहें हुए है। उसके बाद वह गिरिडीह और धनबाद में भी एसपी और एसएसपी पद पर रहें है। उन्हें उग्रवाद प्रभावित इलाको में काम करने का 15 साल का अनुभव है।

रघुवर सरकार के कार्यकाल में बोकारो जोनल आईजी समेत राज्य के चारो पदों को समाप्त कर दिया गया था। वर्तमान हेमंत सरकार ने उसे वापस बहाल कर दिया। बोकारो जोनल आईजी के पद पर प्रिया दुबे को आईजी बनाया गया था। लेकिन उनका भी कुछ महीनो पहले तबादला हो गया जिसके बाद ये पद खाली पड़ा हुआ था।

Guard of Honour given to IG, Bokaro, Aseem Vikrant Minz after he assume charge

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!