Crime Hindi News

Bokaro: आईपीएस माइकल राज एस बने IG, जबकि सुरेंद्र कुमार झा संभालेंगे DIG का पद, पढ़िए इनके बारे में…


Bokaro: राज्य सरकार के गृह, कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बुधवार को कई आईपीएस (IPS) अधिकारियो के तबादले किये गए। कई अधिकारियो को प्रोन्नति भी मिली। इसी क्रम में आईपीएस माइकेल राज एस को बोकारो जोन (Bokaro Zone) का आईजी बनाया गया है। इन्हे आईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। वहीं आईपीएस (IPS) अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को बोकारो (Bokaro) का नया डीआईजी बनाया है।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

बोकारो रेंज आईजी (IG) माइकेल राज एस
इससे पहले माइकेल राज एस रांची विशेष साखा में डीआईजी के पद पर पदस्थापित थे। उसके पहले वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे चुके है। वह झारखंड केडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से तमिलनाडू के रहने वाले माइकल राज एस ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का अधिकतर समय सीबीआइ चेन्नई में गुजारा है।

बता दें फिलहाल बोकारो में आईजी (IG) का पद खाली था। इससे पहले असीम विक्रांत मिंज 2021 में बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित हुए थे। बोकारो रेंज आईजी के अंदर बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, चतरा, हज़ारीबाग़, रामगढ़ सहित सात महत्वपूर्ण जिला आता है।

बोकारो रेंज डीआईजी (DIG) सुरेंद्र कुमार झा
सुरेंद्र कुमार झा 2010 बैच के अधिकारी है। इन्हे भी दी डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इसके पहले वह एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) में एसपी थे। उससे पहले वह रांची के 71वें एसएसपी के पद पर सेवा दे चुके है।

सुरेंद्र कुमार झा की पहली पोस्टिंग चक्रधरपुर में एसडीपीओ के पद पर हुई थी। इसके बाद रांची में ग्रामीण एसपी बने। फिर चतरा के एसपी बनाए गए। धनबाद में जब एसएसपी का पद सृजित हुआ तो उन्हें धनबाद का पहला एसएसपी बनाया गया था। इसके बाद कोडरमा फिर गिरिडीह के एसपी बने।

सुरेंद्र कुमार झा काफी पीपल फ्रेंडली हैं। चतरा और कोडरमा में इनके तबादले पर लोग सड़क पर उतर आये थे। विरोध प्रदर्शन हुआ था। बोकारो डीआईजी के अंदर बोकारो और धनबाद जिला आता है। लोगो को उम्मीद है सुरेंद्र कुमार झा अपने अनुंभव से बोकारो और धनबाद ज़िले में बढ़े हुए क्राइम को कण्ट्रोल करने में सफल होंगे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!