Crime Hindi News

Bokaro: प्यार ऐसा परवान चढ़ा की पत्नि ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार


Bokaro: पुलिस ने शुक्रवार को पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बालीडीह क्षेत्र की लक्ष्मी देवी (25) और रोशन भारती के रूप में हुई है। रोशन ने 11 मार्च को मृतक विनोद हेम्ब्रम (28) की चाकू घोंपकर हत्या (Murder) कर दी थी।

बताया जा रहा है कि, घटना को अंजाम देने के बाद रोशन मुजफ्फरपुर भाग गया था। पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से उसका पता लगा लिया और वहां जाकर गिरफ्तार कर लिया। बालीडीह पुलिस स्टेशन में पूछताछ के दौरान रोशन ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पिछले चार सालो से लक्ष्मी के संग उसका अफेयर था।

घटना उस वक्त हुई जब विनोद हेम्ब्रम 11 मार्च को काम पर जा रहा था। उसके घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ी के पीछे रोशन छिप कर बैठ गया था। जैसे ही मृतक उस जगह पहुंचा रोशन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमे उसकी मौत हो गई। उसके बाद रोशन ट्रेन में सवार होकर मुजफ्फरपुर चला गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, रोशन ने हत्या में इस्तेमाल किये गए चाकू को रेलवे स्टेशन जाते समय रास्ते में फेंक दिया। उसने घटना के एक दिन पहले कुर्मीडीह के एक दुकान से वह चाकू खरीदा था।

पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि प्रेम प्रसंग में लक्ष्मी ने दो-तीन साल पहले अपनी स्कूटी एक्टिवा रोशन को दे दी थी। इस बात को छुपाने के लिए उसने अपने पति को बताया कि स्कूटी चोरी हो गई है, जिसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ सेक्टर-4 थाने में धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस स्कूटी को रोशन मुजफ्फरपुर ले गया था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों अभियुक्तों का लगभग चार वर्ष पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें मृतक विनोद हेम्ब्रम आड़े आ रहा था, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पति की हत्या की शिकायत देवी ने ही पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी और जांच में लक्ष्मी की ही संलिप्तता पाई गई।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!