Politics

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से शोकाकुल राजनीति, सांसद, विधायक समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह रविवार को सेक्टर 1 स्तिथ अपने आवास में उतरप्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सांसद आवास में लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा के प्रति शोक व्यक्त किया। सांसद ने कहा की उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह का निधन मर्माहत करने वाला है। भाजपा को नई उंचाईयो तक पहुंचाने तथा राम मंदिर आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही है।

भाजपा के मुख्य सचेतक और बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह जी के निधन पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज हमने से एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी वे वंचित वर्ग के उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के सच्चे योद्धा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह के निधन से वह दुःखद है। इश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व उनके परिजनों एवं समर्थकों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह वे जननेता तथा ओजस्वी वक्ता थे। रामलला के सच्चे सेवक थे। वे पिछड़ें तथा गरीबों के नेता थे। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस पुण्यआत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

भाजपा बोकारो जिला महामंत्री सजंय त्यागी ने संवेदना व्यक्ता करते हुए कहा के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल आदरणीय कल्याण सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। अपनी सहजता व सरलता के कारण वे जनता में लोकप्रिय थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को नई गति दी। राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर उनके सुदीर्घ अनुभव का लाभ दोनों राज्यों को भी मिला।

सांसद के मीडिया प्रभारी विद्या सागर सिंह ने कहा कि देश में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक प्रगति के लिये पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के विभिन्न प्रयासों को कभी नहीं भूलाया जा सकता है।

दिलीप श्रीवास्तव, भैया आर एन ओझा,कमलेश राय ,कृष्ण कुमार मुन्ना,लक्ष्मण नायक ,वीर भद्र प्रसाद सिंह,विनय आनंद,विद्या सागर सिंह,ऋतु रानी सिंह, टिंकू तापड़िया,अनिल सिंह,धीरज झा,संतोष वर्णवाल, नीरज,नागेंद्र पूरी,संजय सिंह,शंकर रजक ,प्रकाश कुमार,राम सुमेर सिंह,अमित सिंह,कुलदीप कुमार,राज सिंह,सचिन सिंह, सोनू सिंह,उमेश सिंह,शशि कांत सिंह,मौसम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!