Hindi News

Bokaro: क्रिसमस की रौनक से सज गया बाजार


Bokaro: ईसाई धर्म के लोगों का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस (बड़ा दिन) 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। क्रिसमस का विशेष आयोजन नगर के सभी चर्च में होता है, जहां बड़ी संख्या में धर्म विशेष के लोग जमा होकर खुशियां मनाते हैं। इस बार भी चर्च 24 दिसंबर की रात में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहे है।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

क्रिसमस को लेकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए ईसाई समाज के लोगों में खासा उल्लास देखा जा रहा है। घरों से लेकर गिरजाघरों व चर्चा में सजावट हो रही है। जगह-जगह क्रिसमस गैदरिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। बाजार भी क्रिसमस को लेकर सज-धज कर तैयार है। इस बार साज-सज्जा के लिए कई आकर्षक सामान उपलब्ध है।

24 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जायेगा. इसको लेकर सिटी सेंटर सेक्टर-04 में कई दुकानों पर सांता क्लॉज के टॉय व अन्य सामान उपलब्ध है। सांता क्लॉज की ड्रेस और मुखौटों की दुकानें भी सज गयी हैं। सफेद और हरे रंग के सजावटी सामान और अलग-अलग आकार के सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, कलरफुल स्टार, बैलून लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

बाजार में ग्रीन क्रिसमस ट्री के अलावा सुनहरे व सफेद रंग में भी क्रिसमस ट्री मौजूद है। इन क्रिसमस ट्री को आकर्षक बनाने के लिए छोटी छोटी घंटियों, बॉल्स, गिफ्ट से सजाया गया है। बाजार में क्रिसमस ट्री एक फिट से लेकर 10 से दस फीट तक के उपलब्ध है, वहीं मार्केट में सांता क्लॉज के कई खिलौने बिक रहे हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!