Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

Bokaro: 40 से अधिक प्रकार की मछली और जल जीव, नए अवतार में वापस आया जल जीव विहार


Bokaro: बोकारो चिड़ियाघर में मंगलवार को रेनोवेट किए गए मछलीघर (Aquarium) का उद्घाटन हुआ। बीएसएल द्वारा पुनर्निर्मित जल जीव विहार (मछलीघर) को वर्ल्ड क्लास बनाने की कोशिश की गई है। सोच यह है कि यहां आकर लोगो को खासतौर पर बच्चो को अलग अनुभव हो। देखने वाले लोग बता रहे है कि पहले से अब यह मछलीघर काफी बेहतरीन दिख रहा है।

जैविक उद्यान बोकारो के चिड़ियाघर के नाम से लोकप्रिय है। इसका स्वामित्व और रखरखाव बीएसएल (BSL) द्वारा किया जाता है। आज बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) के प्रभारी निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने जवाहरलाल नेहरू जैविक (जेएनबी) पार्क में पुनर्निर्मित जल जीव विहार (मछलीघर) का उद्घाटन किया।

50 से अधिक Aquarium-
बताया गया है कि जल जीव विहार में लगभग 50 एक्वैरियम बनाये गए हैं, जिनमें मछली और अन्य जलीय जीवों की 40 से अधिक प्रजातियां को रखा गया हैं। एक्वैरियम को पूरी तरह से नवीनीकृत किया गया है। आगंतुकों को जलीय जीवन के बारे में एक आकर्षक और सूचनात्मक अनुभव प्रदान करने के लिए एक नया रूप दिया गया है।

जलीय जीवन सिखने-
नव पुनर्निर्मित जल जीव विहार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा, जिससे आगंतुकों, विशेष रूप से बच्चों को जलीय जीवन के बारे में जानने और सीखने का अवसर मिलेगा। अमरेंदु प्रकाश ने अन्य कार्यकारी निदेशकों के साथ नए एक्वेरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की।

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन) बी एस पोपली की देख रेख में मछलीघर का रेनोवेशन हुआ। उन्होंने कहा कि यह नव पुनर्निर्मित जल जीव विहार चिड़ियाघर का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा। जो एक आकर्षक और इंटरैक्टिव तरीके से जलीय जीवन का अनुभव करने और सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

BSL के यह अधिकारी थे मौजूद-
इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) बी के तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) सी आर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (माइंस) जे दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन) बी एस पोपली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी बी करुणामय चीफ ऑफ़ कम्युनिकेशन, मणिकांत धान सहित नगर प्रशासन व अन्य विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे.


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!