Bokaro: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का आयोजन बोकारो जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, व्यवस्था और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए थे।

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त अधिकारियों से परीक्षा संचालन की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की सतत निगरानी और अधिकारियों के बेहतर समन्वय से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। प्रशासन ने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की।
बोकारो जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 2886 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 2655 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 231 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रशासन की मुस्तैदी और सख्त निगरानी के कारण बोकारो में NEET परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक पूरी हुई।

