Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के नगर प्रशासन (TA) बिल्डिंग स्थित हाउस अलॉटमेंट विभाग के एक कमरे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक डीजीएम रैंक के अधिकारी के कमरे में लगी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के समय जनरल मैनेजर आलोक चावला और राजुल हलकरनी भी मौके पर मौजूद थे और कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुटे नजर आए।

AC चलाकर कमरे को किया था बंद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारी के कमरे में किसी ने AC चालू कर बाहर से बंद कर दिया और चले गए थे। भीषण गर्मी में बंद कमरे में एसी चलते रहने के कारण आग लगने का समय पता नहीं चल सका। जब कमरे से धुआं निकलता दिखा, तब लोगों को घटना की जानकारी हुई।

कंप्रेसर फटने से लगी आग की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि एसी के कंप्रेसर में खराबी या विस्फोट के कारण आग लगी। घटना में एसी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बीएसएल प्रवक्ता मणिकांत धान ने कहा की आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सब नार्मल है।

