Bokaro : Delhi Public School Bokaro के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए SilverZone Foundation द्वारा आयोजित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाडों में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के कुल 64 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि 16 विद्यार्थियों ने स्टेट रैंक 1 हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

हिंदी, गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता जैसे विषयों में छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में अनिकेत सिंह ने स्टेट व जोनल रैंक 1 प्राप्त की, वहीं प्राणिद्य कुमारी मिश्रा ने ओलंपियाड रैंक 1 हासिल की। इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ मैथेमेटिक्स, साइंस और अन्य प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष रैंक अपने नाम किए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और बहुआयामी विकास को बढ़ावा देती हैं।


