Bokaro: शहर के माराफारी थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के बाद पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मां का कहना था कि उसकी मासूम बेटी को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया, जिससे परिवार सदमे में था।

मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 91/2025 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी कर सोमवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी गोलू कुमार रजक उर्फ सुमित (19 वर्ष), निवासी बीसीसीएल कॉलोनी दुग्दा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


