Bokaro: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 26 अक्टूबर को धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर 9 अक्टूबर 2026 को माराफारी थाना में कांड संख्या 82/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 351(3) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
बंगाल जाने के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता को धोखे में रखकर शादी करने के लिए बंगाल जा रहा है। पुलिस टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसे मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
