Bokaro: एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-4एफ, बोकारो के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
चित्रकला और कविता लेखन में हासिल किया प्रथम स्थान
रामरुद्र सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, चास में 30 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की दीक्षा रानी ने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 12वीं की मेघा चौधरी कविता लेखन प्रतियोगिता में अव्वल रहीं।

नुक्कड़ नाटक में प्रथम, समूह नृत्य में दूसरा स्थान
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मो. अयान अजहर, मृणाल विनायक झा, सनीक्षा सिंह, वंदिता श्रेया, अनन्या दुबे, श्रेया मिश्रा, भूमि गुप्ता, सत्यम कुमार, दिव्यांशु कुमार और अक्षत परमार की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अनुष्का केसरी, आकांक्षा, उन्नति दास, जाह्नवी, समृद्धि और प्राची की टीम समूह नृत्य में दूसरे स्थान पर रही।

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करेंगे बोकारो का प्रतिनिधित्व
प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 17 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि में समग्र प्रभारी बिंसी मधुर सहित मिताली वोरा, लव कुमार, अश्विनी कुमार, पूर्णिमा बाग और कंचन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्य, उपप्राचार्य राखी बनर्जी और हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
