Bokaro : सोशल मीडिया पर बड़ी ही अभद्रता के साथ गाली देते चास थाना प्रभारी से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद एसपी बोकारो ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल क्लिप में अजय नामक व्यक्ति के साथ कथित रूप से अमर्यादित भाषा के प्रयोग का मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, बोकारो कार्यालय द्वारा जांच के आदेश दिए गए।

वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि
जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास सदर बोकारो द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट में वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि हुई, जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी पु०नि० सुषमा कुमारी द्वारा बातचीत के दौरान अनुचित एवं अमर्यादित भाषा के प्रयोग की बात सामने आई।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पु०नि० सुषमा कुमारी को चास थाना से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र, बोकारो में पदस्थापित कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


