Hindi News Politics

Bokaro: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने के विरोध में झामुमो निकालेगी न्याय यात्रा


Bokaro: ज़िले के झामुमो कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने के विरोध में न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक बोकारो सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष योगेन्द्र महतो उपस्थित थे।

Click here to Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

आनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक में बूथ कमिटी की समीक्षा की गई। योगेंद्र महतो ने कहा कि हर स्तर पर झामुमो मजबूत है। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले हेमंत सोरेन झुकेंगे नही। झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव ओर विधानसभा चुनाव के लिए बोकारो जिला समिति तैयार है।

उन्होंने कहा कि पूरे जिला में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल में डालने के विरुद्ध में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत बाबा तिलका मांझी जयंती के अवसर पर होगी। यह यात्रा 11 फरवरी से 11 मार्च तक जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण करेगी। बैठक में कई लोग झामुमो में शामिल भी हुए।

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव संतोष रजवार केंद्रीय सदस्य मंटू यादव बी के चौधरी हसन इमाम जिला कोषध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू जिला उपाध्यक्ष घुनू हंसदा विजय रजवार मोहन मुर्मू फैयाज अंसारी मुक्तेश्वर महतो इकबाल पानबबू केवट मदन महतो मुटुक लाल किस्कू लोग उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!