Hindi News

Bokaro: ठंड से ठिठुर रहे लोग, मकर संक्रान्ति के बाद कोहरे, बदली और बारिश के आसार


Bokaro: शीतलहर ने बोकारो को अपनी चपेट में ले लिया है। तीन-चार दिनों से बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री के आसपास पहुंचने से रात के साथ दिन भी सर्द हो गया है। किसी-किसी जगह पर तापमान 8 डिग्री पहुँच गया था। हालांकि दिन में धुप निकलने से लोगो राहत महसूस कर रहे है।

Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

रात को पड़ रही कड़के की ठंड का असर शहर के रैन बसेरों में रह रहे लोगों पर देखने को मिल रहा है। वह किसी तरह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से लोगों को राहत मिलनेवाली नहीं है। अभी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार और सोमवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15 जनवरी से बोकारो में बादल छाये रहने का अनुमान है। 17 से 19 जनवरी को बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश से पूर्व अधिकतम तापमान भी थोड़ा गिर सकता है। इससे दिन भर ठंड का एहसास होता रहेगा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!