Hindi News

Bokaro: पेटरवार जंगल वाले रास्ते में लूट रहे थे स्कार्पियो, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया


Bokaro: जिला पुलिस ने पेटरवार के जंगल में स्कार्पियो गाड़ी लूट रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। उनका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने एक देशी लोडेड सिल्वर रंग का पिस्तौल Made in USA लिखा हुआ, कई जिन्दा कारतूस, मोबाइल, सफ़ेद रंग की स्कार्पियो आरोपियों के पास से बरामद किया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पेटरवार गेस्ट हाउस के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी नं0-JH11R-5443 को लूट कर भागने के क्रम में आरोपियों को अवैध हथियारों एवं गोली के साथ पकड़ा गया। संलिप्त लूट कांड करने वाले तीन अपराधी अनिल कुमार सिंह (उम्र 23 वर्ष) -देवघर और आकाश रविदास उर्फ संजय रविदास (उम्र 30 वर्ष) – गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं राजा कुमार सिंह- देवघर घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपोलो अस्पताल से रोगी लाने हेतु चालक शमीम अंसारी से स्कार्पियो किराये पर बुक किया। मंगलवार सुबह गिरिडीह से रांची के लिए चालक मो० शमीम अंसारी के साथ उक्त तीनों अभियुक्त चले। जैसे ही आरोपी पेटरवार गेस्ट हाउस के पास पहुँचे, उन्होंने गाड़ी रोककर चालक को डरा धमका कर गाड़ी को लूट लिया।

वह गाड़ी में लगा GPS खोलने के लिए जंगल में चालक को धमका रहे थे। तभी चालक ने मौका पाकर हल्ला कर दिया। उसी दौरान गाड़ी पर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस वालो कि नजर उनपर पड़ी। पुलिस को आते देखकर चालक को छोड़कर तीनों आरोपी घने जंगलो की और भागने लगे। पर पुलिस के जवानो ने जंगल में पीछा कर के अनिल कुमार सिंह और आकाश रविदास को पकड़ लिया। पर राजा कुमार सिंह बच कर भाग निकला।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी
01. पु०अ०नि० थाना प्रभारी विनय कुमार
02. पु०अ०नि० सुबोध कुमार 03. पु० अ०नि० संतोष कुमार
04. पु०अ०नि० प्रफुल्य कुमार मांझी 05. स०अ०नि० विशेश्वर महतो
06 हव0 मधुसुदन यादव 07 हव० महाबीर उरांव
08 आ० 839 सत्य नारायण उराँव
01. आO-383 कमलेश कुमार
02. आO-549 अनिल सिंह रिजर्व गार्ड


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!