Crime Hindi News

तीन दिनों में बोकारो पुलिस ने खोज निकाली चोरी हुई टाटा सूमो, एक व्यक्ति गिरफ्तार


Bokaro: पुलिस ने दुंदीबाग़ से चोरी हुई टाटा सूमो वाहन को महज तीन दिनों के अंदर बरामद कर लिया। वाहन सेक्टर 9 के पास स्तिथ पचौरा से बरामद की गई है। इस मामले में चार पहिया चुराने वाले जावेद अंसारी, जिसकी उम्र महज 19 वर्ष है, को गिरफ्तार कर लिया है।

Click here to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

सिटी डीएसपी अलोक रंजन ने बताया कि पुरुलिया पश्चिम बंगाल के रहनेवाले हजरी महतो की टाटा सूमो शाम समय करीब 06:30 दुदीबाजार के पास से गायब हो गई थी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में चारपहिया वाहन की बारामदगी हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल के सदस्यो एवं तकनिकी शाखा के सहयोग से इस कांड में चोरी हुए चारपहिया वाहन टाटा सूमो गोल्ड को ग्राम पचौरा थाना सेक्टर 9 हरला से अभियुक्त जावेद अंसारी के निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपी ने घटना को कारित करने में अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपी पचौरा थाना सेक्टर 9 बोकारो का रहनेवाला है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!